Chief Minister Ladli Behna Yojana क्या है? 2024

Chief Minister Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने 5 मार्च 2023 को लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से हर महीने 1250 रुपये प्रदान किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता देना है ताकि वे अपना भरण-पोषण आसानी से कर सकें।

MP लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना के शुरुआती दिनों में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दिया।

Chief Minister Ladli Behna Yojana क्या है?

MP लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर बना रही है और उनके बेहतर भविष्य की नींव रख रही है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार, 23% महिलाएं मानक बॉडी मास इंडेक्स से कम हैं और 15 से 49 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 54.7% है। महिलाओं के जीवन में सुधार और इन आंकड़ों को कम करने के लिए एमपी लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई है।

Chief Minister Ladli Behna Yojana
Chief Minister Ladli Behna Yojana

लाड़ली बहना योजना के अनेक लाभ:

  • महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं।
  • इस राशि से महिलाएं अपने पोषण पर ध्यान दे सकेंगी, जिससे उनके बॉडी मास इंडेक्स में सुधार होगा।
  • महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत होने से उनके बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा।
  • महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी बढ़ेगी और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका मजबूत होगी।
  • महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने के लिए अधिक स्वतंत्र होंगी और स्वरोजगार/आजीविका के संसाधन विकसित कर सकेंगी।
  • राज्य सरकार ने कहा है कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपये प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • समग्र आईडी (अनिवार्य)
  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र, आदि

लाड़ली बहना योजना की पात्रता 2024:

  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आवेदन कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं)।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति पेंशन धारक नहीं हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • परिवार में पति, पत्नी और उन पर आश्रित बच्चों को शामिल किया गया है।

Call Details Prajapati web : किसी भी नंबर का Call Details सिर्फ 2 मिनट में निकले